गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Gopal Yadav, Samajwadi Party, Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (22:42 IST)

मैं अब समाजवादी पार्टी में नहीं हूं : रामगोपाल यादव

मैं अब समाजवादी पार्टी में नहीं हूं : रामगोपाल यादव - Ram Gopal Yadav, Samajwadi Party, Uttar Pradesh
मुंबई। भाजपा के साथ कथित तौर पर ‘सांठगांठ’ करने को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए जाने के एक दिन बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि वे अब पार्टी में नहीं हैं। रामगोपाल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं और वे पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं।
शहर से बाहर जाने के क्रम में उड़ान भरने से पहले मुंबई हवाई अड्डे पर उन्होंने कहा कि मैं अब समाजवादी पार्टी में नहीं हूं।  वे  कल मुंबई में थे। मुलायम ने कल भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए रामगोपाल को छ: वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। रामगोपाल ने कल मुंबई से एक बयान जारी कर कहा था कि वे ‘धर्मयुद्ध’ में हमेशा अपने भतीजे अखिलेश के साथ रहेंगे। उन्होंने हालांकि मुलायम को अपना राजनीतिक गुरु बताया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आईटीबीपी ने सीमा पर महिला कर्मियों को किया तैनात