शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajya Sabha, Delhi Gangrep
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 मार्च 2015 (16:36 IST)

राज्यसभा में निर्भया गैंगरेप के आरोपी के इंटरव्यू को लेकर हंगामा

राज्यसभा में  निर्भया गैंगरेप के आरोपी के इंटरव्यू को लेकर हंगामा - Rajya Sabha, Delhi Gangrep
नई दिल्ली। ब्रिटेन की एक फिल्म निर्माता द्वारा 16 दिसंबर के सामूहिक बलात्कार मामले के दोषी के साक्षात्कार को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ। राज्यसभा में सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर बयान दिया।

सरकार ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में केस भी दर्ज है। यह मुद्दा बहुत गंभीर है।  इस पूरे विवाद पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि शर्तों पर इंटरव्यू की इजाजत मिली।

उन्होंने कहा कि रिसर्च के नाम पर बीबीसी को इंटरव्यू की इजाजत दी गई। राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री प्रशासन को दिखाई जानी चाहिए थी। इजाजत में शर्तें का उल्लंघन हुआ है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देखने के बाद आपत्तिजनक बातों का पता चला। बीबीसी ने गृह मंत्रालय और तिहाड़ जेल से इजाजत ली थी। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि असली वर्जन ‍नहीं दिखाया गया।

जावेद अख्तर ने कहा अच्छा हुआ इस मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री बनी। कि गुस्सा इस बात पर है कि रेपिस्ट ने इतनी गंदी बातें क्यों कीं। इंटरव्यू से ज्यादा गंदी बातें तो सदन में हुई। जया बच्चन ने कहा कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करने चाहिए। (वेबदुनिया न्यूज)