बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath on Assam flood
Written By
Last Updated :गुवाहाटी , शनिवार, 30 जुलाई 2016 (21:50 IST)

राजनाथ बोले, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

राजनाथ बोले, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर - Rajnath on Assam flood
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि राज्य की गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण स्थिति उनकी कल्पना से परे है। बाढ़ से 26 लोगों की मौत हुई है और करीब 37 लाख लोग प्रभावित हैं।
 
सिंह के साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और डीओएनईआर मंत्री जितेंद्र सिंह आदि थे। उन्होंने कहा कि राज्य के पास 620 करोड़ रुपए पहले से हैं और जरूरत पड़ी तो केंद्र और धनराशि मुहैया कराएगा।
 
उन्होंने राज्य के कुछ स्थानों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे कल्पना नहीं थी कि स्थिति इतनी गंभीर है। मैंने मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों से बात की है। समस्या एक बड़ी चुनौती है। सिंह ने बताया कि 28 जिलों में बाढ़ से 26 व्यक्तियों की जान गई है और करीब 37 लाख लोग प्रभावित हैं।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास वर्तमान में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 650 करोड़ रुपए हैं। मैंने उनसे बिना किसी संकोच के उसे खर्च करने के लिए कहा है। यदि और धनराशि की जरूरत हुई, हम हैं और हम हर संभव तरीके से मदद करेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मोदी रविवार को फिर करेंगे 'मन की बात'