बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi bharat jodo yatra enters in madhya pradesh
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 नवंबर 2022 (08:26 IST)

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री, 12 दिन में 380 किलोमीटर दूरी तय करेगी

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री, 12 दिन में 380 किलोमीटर दूरी तय करेगी - rahul gandhi bharat jodo yatra enters in madhya pradesh
बुरहानपुर। पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार सुबह बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से बुधवार सुबह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। यात्रा राज्य में 12 दिन में 380 किलोमीटर दूरी तय करेगी। अगले विधानसभा चुनावों से सालभर पहले मध्य प्रदेश से गुजर रही इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। 
 
राहुल ने सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।

यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रभातफेरी के रूप में तिरंगे झंडे लहराते हुए बोदरली गांव पहुंचे। इस अवसर पर राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में विपक्ष के लोगों ने कई सवाल उठाए, मगर मैं उनको फिर कहता हूं- तिरंगा तो श्रीनगर में फहराएंगे ही।

#BharatJodoYatra की शुरुआत में विपक्ष के लोगों ने कई सवाल उठाए, मगर मैं उनको फिर कहता हूं- तिरंगा तो श्रीनगर में फहराएंगे ही।

करीब 6,000 की आबादी वाले बोदरली गांव में यात्रा के स्वागत के लिए सभास्थल को खासतौर पर केलों के पत्तों से सजाया गया था, क्योंकि यह इलाका केले की खेती का गढ़ है।

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
 
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने मंगलवार को बताया था कि पार्टी की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने पूरे परिवार समेत पहली बार पदयात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका बुरहानपुर से इंदौर के रास्ते में 24 और 25 नवंबर को यात्रा में शामिल होंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भविष्य की कहानी... क्या मंगल और पृथ्वी के निवासियों के बीच बन पाएंगे यौन संबंध?