गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab CM Amrinder on EVM
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (07:40 IST)

कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरिंदर ने किया ईवीएम का समर्थन...

कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरिंदर ने किया ईवीएम का समर्थन... - Punjab CM Amrinder on EVM
नई दिल्ली। ईवीएम का विरोध कर रही कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते। उनका यह रूख कांग्रेस के रूख के विपरीत है।
 
उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ की गई होती तो मैं यहां नहीं बैठा होता। यहां अकाली होते। पूर्व कानून मंत्री वीरप्पा मोईली के बाद अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जो ईवीएम के बचाव में उतरे हैं जबकि कांग्रेस का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है। कांग्रेस ने मांग की है कि ईवीएम की जगह पुराने मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए।
 
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों में से 77 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली-भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया।
 
कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर आरोप लगा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ हुई जिससे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को विधानसभा चुनाव जीतने में सहयोग मिला। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
गुजरात दंगा मामला : माया कोडनानी के पक्ष में गवाही देंगे अमित शाह