गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi, Congress, Uttar Pradesh Congress Committee
Written By
Last Modified: फर्रूखाबाद , सोमवार, 2 मई 2016 (17:29 IST)

कांग्रेसियों की मांग, 'प्रियंका गांधी राजनीति में आएं'

कांग्रेसियों की मांग, 'प्रियंका गांधी राजनीति में आएं' - Priyanka Gandhi, Congress, Uttar Pradesh Congress Committee
फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कहा है कि कार्यकर्ताओं की मांग पर यदि प्रियंका गांधी राजनीति में आती हैं तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
      
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने सोमवार को यहां कहा कि प्रदेश के आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना या नहीं आना यह उन पर निर्भर करता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता राजनीति में आने पर उनका जोरदार स्वागत करेंगे। 
         
त्रिपाठी ने बातचीत में बताया कि वे पिछले सात माह से फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में बन्द वाराणसी जिले के कांग्रेस विधायक अजय राय की आज रिहाई कराने के लिए अपने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यहां आए हुए थे।
        
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कोई तालमेल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की छोटे-छोटे दलों से गठबंधन की बातचीत चल रही है। 
       
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में जिले से भेजे गए नामों पर विचार-विमर्श के बाद मई माह के अन्त तक कुछ निर्णय लिए जाएंगे और जून माह में प्रत्याशियों की घोषणाएं शुरू हो जाएंगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
100 से अधिक और गांवों में पहुंची बिजली