शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Chopra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (01:03 IST)

साइबर जगत में सबसे ज्यादा खलबली मचाती हैं प्रियंका चोपड़ा

साइबर जगत में सबसे ज्यादा खलबली मचाती हैं प्रियंका चोपड़ा - Priyanka Chopra
नई दिल्ली। अपने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ को लेकर आजकल काफी चर्चा का विषय बनी हुई बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम साइबर जगत में सबसे ज्यादा सनसनीखेज सितारों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर है।
 
इंटेल सिक्योरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों वाली वेबसाइटों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं।
 
उन्होंने 2015 ‘सबसे ज्यादा सनसनीखेज सितारों’ की फेहरिस्त में आलिया भट्ट की जगह ली है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सूची में नंबर दो पर श्रद्धा कपूर हैं जो पिछले साल नंबर छह पर थीं। वहीं नंबर तीन पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम काफी चौंकाने वाला है। (भाषा)