गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi tributes to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtri
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (08:50 IST)

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पोस्ट किया वीडियो

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पोस्ट किया वीडियो - PM Modi tributes to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtri
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन एवं विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि समृद्ध और दयालु भारत बनाने में बापू के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहें। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री उनके स्मारक राजघाट भी गए।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘हम गांधी जयंती के अवसर पर अपने प्रिय बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कामना करते हैं कि समृद्ध और दयालु भारत बनाने में बापू के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहें।‘

उन्होंने राष्ट्रपिता पर अपनी टिप्पणियों का एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया। गांधी का गुजरात के पोरबंदर में आज ही के दिन 1869 में जन्म हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में सादगी को महत्व दिया और राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मोदी आज प्रातः शास्त्री जी के समाधि स्थल विजयघाट गए और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

मोदी ने लिखा, ‘लाल बहादुर शास्त्री जी विनम्र और दृढ़ थे। उन्होंने सादगी को महत्व दिया और जीवन राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। हम उनकी जयंती पर उन्हें भारत के लिए किए गए हर कार्य के लिए कृतज्ञता की भावना के साथ याद करते हैं।‘ (भाषा)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : दक्षिण के 5 राज्यों में कोरोना से 26,356 लोगों की मौत