शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi salutes spirit, dedication of ‘Nari Shakti’
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 8 मार्च 2017 (09:30 IST)

महिला दिवस पर मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम

महिला दिवस पर मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम - PM Modi salutes spirit, dedication of ‘Nari Shakti’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति के जज्बे को सलाम किया।
 
मोदी ने अपने बयान में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति के अदम्य जज्बे, दृढ़ता और समर्पण को सलाम।'
 
उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता की दिशा में केंद्र की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बड़े धमाके की साजिश थी, आईएस ने क्यों बनाया मध्यप्रदेश को निशाना...