गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi popularity
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 20 अगस्त 2016 (09:17 IST)

लोगों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं मोदी...

लोगों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं मोदी... - PM Modi popularity
नई दिल्ली। दो साल बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। वे देश के साथ ही लोगों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। अगर आज देश में लोकसभा चुनाव कराए जाए तो मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 
 
'इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स' की ओर से कराए गए एक सर्वे के अनुसार केंद्र में दो साल के शासन के बाद भी पीएम मोदी का जलवा आज भी लोगों पर बरकरार है।
 
सर्वे के अनुसार यदि आज की तारीख में लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो लोग मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना पसंद करेंगे। सर्वे में शामिल 50 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी का समर्थन किया जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी से काफी पीछे दिखाई दिए। उन्हें मात्र 13 फीसदी लोग पीएम के रूप में देखना पसंद करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल तो और भी पीछे चल रहे हैं।
 
हलांकि, सर्वे के अनुसार भाजपा की स्थिति 2014 के मुकाबले अब कमजोर हुई है। अगर आज चुनाव कराए जाए तो भाजपा और उसके गठबंधन को 304 सीटें मिलेंगी। 2014 में उन्हें 336 सीटें जीती थीं। 
ये भी पढ़ें
सिप्ला, गोदरेज फॉर्च्यून की ‘दुनिया को बदलो’ सूची में शामिल