शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi Mann ki baat
Written By
Last Updated : रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (11:44 IST)

मन की बात में क्या बोले मोदी...

मन की बात में क्या बोले मोदी... - PM Modi Mann ki baat
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर रेडियो पर 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा... 
 

* डिजिटल भुगतान भ्रष्टाचार और काले धन के प्रसार के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगा। 
* किसानों की मेहनत से इस साल लगभग 2 हजार 700 लाख टन से ज्यादा खाद्यान्न पैदा हुआ। 
* किसान परंपरागत फसलों के साथ दालों की भी खेती करें। 
* 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती का पर्व है।
* बाबा साहेब को याद करते हुए लोगों को भीम ऐप डाउनलोड करना सिखाएं।
* डिजिधन लकी ड्रा के तहत पुरस्कार प्राप्त करने वाले डिजिटल लेन-देन के ब्रांड एंबेस्डर बनें: मोदी
* भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है।
* भारत ने रक्षा के क्षेत्र में बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
* इस मिसाइल ने ट्रायल के दौरान जमीन से 100 कि.मी. की ऊंचाई पर दुश्मन की मिसाइल को ढेर किया। 
* बैलिस्टिक मिसाइल से 2000 कि.मी. दूर से भी दुश्मन की मिसाइल को आसमान में नष्ट कर देगी। 
* 15 फरवरी को भारत के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन रहा।
* हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व के सामने भारत का सर गर्व से ऊंचा किया। 
* इसरो ने कई अभूतपूर्व मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।
* मंगलयान भेजने के बाद पिछले दिनों इसरो ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।
* इसरो ने मेगा मिशन के ज़रिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 सैटेलाइट अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए।
* वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि और होली का त्योहार इंसान के जीवन में खुशियों के रंग डालता है।
* सर्दी का मौसम अब जाने को है, वसंत के मौसम ने हम सबके जीवन में दस्तक दे दी है। 
ये भी पढ़ें
सोने में बहार, पहुंचा 30 हजार पार