गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi in Mann ki baat
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 26 मार्च 2017 (11:46 IST)

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी...

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी... - PM Modi in Mann ki baat
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा... 
* तनाव और दबाव से मुक्ति के लिए योग बहुत मददगार। 
* योग दिवस के लिए अभी से तैयारियां शुरू करें। 
* मन को स्वस्थ रखने के लिए योग भी अच्छा रास्ता। 
* डिप्रेशन से लड़ना है तो सेवाभाव से लोगों की मदद करें। 
* डिप्रेशन हमारे लड़ने की सारी ताकत को खत्म कर देता है। 
* अगर बच्चा अकेला रहने लगे तो मां-बाप उस पर ध्यान दें। 
* दोस्तों से मिलिए, परिवार से बात कीजिए, डिप्रेशन दूर होगा।  
* डिप्रेशन के सप्रेशन के बजाए एक्सप्रेशन की जरूरत है। 
* होना यह चाहिए कि थोड़ी प्लेट खाली रखो और थोड़ा पेट भी। 
* हमारे छोड़े हुए खाने से गरीबों का पेट भर सकता है। 
* खाने की बर्बादी के खिलाफ भी लोगों को जागरूक होना चाहिए। 
* फूड वेस्टेज पर लोगों ने ऐतराज जताया। 
* आंदोलन लोगों में स्वच्छता की आदत पैदा करने के लिए। 
* गंदगी के खिलाफ लोगों में गुस्सा होना चाहिए। 
* गंदगी के खिलाफ नफरत बढ़ती जा रही है। 
* स्वच्छता आंदोलन से लोगों में जागरूकता। 
* 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जन्मतिथि। 
* 14 अप्रैल को डिजि मेले का समापन। 
* रोजमर्रा के जीवन में डिजिटल भुगतान कर देश सेवा कर सकते हैं। 
* लोग डिजिटल लेन-देन में शरीक हो रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा डिजिटल भुगतान करें।  
* करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने भीम एप डाउनलोड किया। 
* कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना है। 
* अपनी निजी जिंदगी से अलग देश के बारे में सोचें। 
* न्यू इंडिया का सपना बजट से नहीं, आम लोगों के संकल्प से पूरा हो रहा है। 
* जनसेवा ही प्रभुसेवा, यह हमारी रगों में है। 
* कई लोग रक्तदान में सबसे आगे रहते हैं। 
* कई लोग दूसरों के लिए काम करते हैं। 
* देश का हर नागरिक सकारात्मक बदलाव चाहता है। 
* न्यू इंडिया किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं, भारत का भाव है।
* अंग्रेज गांधीजी के काम करने का तरीका समझ नहीं पाए। 
* गांधीजी ने रचनात्मक काम में खुद को खपाया। 
* चंपारण सत्याग्रह संघर्ष और सृजन का अद्भुत उदाहरण। 
* चंपारण सत्याग्रह गांधीजी की अद्भुत शक्ति से परिचित कराता है। 
* 10 अप्रैल 1917 को गांधीजी ने चंपारण में सत्याग्रह शुरू किया था। 
* 1915 में गांधीजी विदेश से वापस आए थे। 
* अगर पंजाब जाएं तो ‍इन शहीदों के समाधिस्थल पर जरूर जाएं। 
* शहीद भगतसिंह हम सबकी प्रेरणा 
* बांग्लादेश का राष्ट्रगान भी गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचना है।  
* भारत और बांग्लादेश मजबूत साथी। 
* मोदी ने बांग्लादेश को शुभकामनाएं दीं। 
* 26 मार्च को बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस।
ये भी पढ़ें
महंगा पड़ा कुत्ते के मुंह पर टेप बांधना, मिली यह सजा...