मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol pumps will not close on Sunday
Written By
Last Modified: नई‍ दिल्ली , गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (10:38 IST)

बड़ी खबर! रविवार को बंद नहीं होंगे पेट्रोल पंप...

बड़ी खबर! रविवार को बंद नहीं होंगे पेट्रोल पंप... - Petrol pumps will not close on Sunday
नई‍ दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश के आठ राज्यों में हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने के फैसले को गलत करार दिया है। मंत्रालय नाराजगी के बाद बड़े डीलर्स ने भी पेट्रोल पंप बंद रखने से इनकार कर दिया। 

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस फैसले के एक दिन बाद पेट्रोलियम मंत्रालय के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा कि पेट्रोल पंप डीलरों के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे आम जनों को परेशानी होगी।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देशवासियों से हफ्ते में एक दिन ईंधन का उपयोग नहीं करने की अपील की  थी। यह अपील डीलरों के लिए नहीं थी। 
 
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रमुख डीलर फेडरेशनों से बात की है। इन्होंने स्पष्ट किया है कि देश में कही भी किसी भी दिन पेट्रोल पंप बंद नहीं किए जाएंगे। 
 
एक अन्य ट्वीट में मंत्रालय ने कहा कि कुछ डीलर अगर हफ्ते में एक दिन पेट्रोल पंप बंद रखते हैं तो इससे लोगों को भारी परेशानी होगी।  
 
इससे पहले खबर आई थी कि हरियाणा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित आठ राज्यों में पेट्रोल पंप मालिकों ने हर रविवार अपने पंप बंद रखने का ऐलान किया था। पंप मालिकों के संगठन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया।
ये भी पढ़ें
सेना से बोले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, युद्ध के लिए तैयार रहो...