शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol price
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (09:00 IST)

सस्ता होगा पेट्रोल, घटेंगे डीजल के भी दाम!

सस्ता होगा पेट्रोल, घटेंगे डीजल के भी दाम! - Petrol price
नई दिल्ली। झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम 2.50 रुपए तक कम हो सकते हैं। इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
 
इकॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम 2.50 रुपए तक कम हो सकते हैं। इससे आम आदमी को महंगाई से और राहत मिलने की उम्मीद है।
 
पिछले छह माह में पेट्रोल के दाम छठी बार घटेंगे। 18 अक्टूबर को डीजल को नियंत्रण मुक्त करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटने का लाभ जनता को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोल्डमैन सैक्स भी कह चुका है कि अप्रैल, 2015 तक ब्रेट क्रूड 80 डॉलर और अमेरिकी क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल तक उतर सकता है। इस दौरान दुनिया भर में कच्चे तेल का उत्पादन तथा अतिरिक्त आपूर्ति चरम पर होगी।