मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices likely to increase
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 मई 2022 (09:16 IST)

क्रूड तेल में तेजी से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी संभव, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

क्रूड तेल में तेजी से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी संभव, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव - Petrol diesel prices likely to increase
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल के दाम उच्च स्तर पर 113 डॉलर प्रति बैरल पर बने हुए हैं और पिछले कई दिनों से कच्‍चे तेल की कीमत 110 डॉलर के ऊपर बनी हुई है। संभव है खुद पर से दबाव हटाने के लिए जल्‍द ही सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां भी खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

 
पिछले दिनों मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने कहा था कि अगर ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर बने रहे तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। उनकी इस बात पर गौर करें तो अब पेट्रोलियम कंपनियां जल्‍द ही कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती हैं। फिलहाल करीब 43 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं और आखिरी बार कीमतों में बढ़ोतरी 6 अप्रैल को की गई थी।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03, लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83 और पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 प्रति लीटर के भाव हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
24 साल में पहली बार थोक महंगाई दर 15 फीसदी के पार, क्या होगा आम आदमी पर असर?