शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Patna Swabhiman Rally
Written By
Last Updated : रविवार, 30 अगस्त 2015 (16:34 IST)

महागठबंधन रैली : लालू ने खेला जाति कार्ड...

महागठबंधन रैली :  लालू ने खेला जाति कार्ड... - Patna Swabhiman Rally
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी , बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू यादव ने पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारे हमले किए। स्वाभिमान रैली से जुड़ी हर जानकारी...

लालू यादव ने कहा...
* मोदी कहते हैं, स्मार्ट सिटी बनाएंगे। हमें स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव चाहिए।
* बनारस जाकर पूछो, बुनकरों का हाल।
* मोदी ने मां गंगा को धोखा दिया।
* अमित शाह जेल से क्या सीख के आया था?
* लालू को जेल से डरा रहा है।
* सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है।
* भाजपा बिहार की लड़ाई हार चुकी है।
* भाजपा ने राम को धोखा दिया।
* लालू की लड़ाई का असर, भाजपा में पिछड़ों की पूछ बढ़ी।
* यादवों को फोड़ना चाहती है भाजपा, लालू नहीं छोड़ने वाला।
* सोना-चांदी सस्ता और दाल-प्याज महंगा। 
* दाल महंगा हो गया, प्याज महंगा हो गया और ये कहते हैं योगासन करो।
* मोदी सरकार ने बढ़ाए प्याज के दाम।
* बताएं भीख मांगने वाले किस जात के है।  
* मोदी सरकार बताए, भूमि हीन किस जात के।
* भूमिहीनों का आंकड़ां बताया, जात का नहीं।
* मोदी रैलियों में हमकों गाली देकर आए हैं। 
* दो पिछड़े का बेटा एक हो गया तो कहते हैं जंगलराज हो गया।
* सुशील मोदी ने य‍दुवंशियों पर हमला किया।
* सुशील मोदी बोलते हैं, जब से लालू यादव आए हैं तब से यहां जंगलराज।
* हमने बनाया मंडलराज और तुम कहते हो जंगलराज। 
* तब हमने अरुण कुमार से कहा, यह 90 के पहले वाला नहीं, बाद वाला बिहार है।
* अरुण कुमार ने नीतीश को छाती तोड़ने की धमकी दी थी।
* हमारी सलाह पर अनंतसिंह को जेल।
* लोग कहते थे नीतीश डरपोक मुख्यमंत्री है, लेकिन नीतीश ने अनंतसिंह को जेल भेजकर बहादुरी दिखाई। 
* नीतीश कुमार लोकप्रिय मुख्यमंत्री।
* लालू ने मुलायम को भी याद किया।

अगले पन्ने पर... नीतीश बोले,  बिहार को ललकारने चले थे, घुटने टेकने पड़े

 


 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा...
* हमारा डीएनए काम करने वाला।
* इनको गुस्सा आता है, हमें गुस्सा नहीं आता, हम काम करते हैं।
* हम जो कहते हैं वो करते हैं, जान चली जाए उसकी परवाह नहीं, वचन भंग नहीं होने देंगे।
* बिहार के हर गांव तक सड़क बनेगी, तो हम हर गली को पक्का कर देंगे ताकि गांववालों के पांव गंदे नहीं होंगे।
* 2016 तक बिहार के हर गांव में बिजली, उसके बाद हम हर घर तक उसे पहुंचाएंगे।
* नीतीश ने किया हर घर में पानी का वादा।
* सवा लाख करोड़ का पैकेज जाली नोट की तरह।
* यहां जंगलराज और इन राज्यों में क्या मंगलराज।
* दिल्ली में नाक के नीचे अपराध।
* दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा अपराध मामलों में बिहार से कही ऊपर।
* राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के अनुसार गंभीर अपराध के मामले में बिहार का नंबर 22वां है। 
* एक लाख की आबादी पर कितने अपराध हो रहे हैं। 
* कहा बढ़ रहा है अपराध।
* लालूजी ने मुझे एक भी काम का नहीं कहा।
* बिहार में कोई जंगलराज नहीं आया, गरीब गुरबा जग गया है। 
* हमारे डीएनए को चुनौती देने वालों के पूर्वजों का आजादी की लड़ाई में योगदान नहीं।
* स्वाभिमान को ललकारोगे तो जवाब देंगे।
* हम अहंकारी नहीं, स्वाभिमानी है। 
* बिहार के लोग नाखून और बाल काटकर डीएनए के‍ लिए भेज रहे हैं।
* पीएम की ये भाषा शोभा नहीं देती।
* तिरंगे का चक्र पाटिलपुत्र से लिया गया।
* आर्यभट्ट ने दुनिया को जीरो दिया और बिहार का डीएन खराब है।
* बिहार का इतिहास, भारत का ही नहीं, संपूर्ण मानवता का इतिहास।
* मेरे डीएनए को खराब कहा, जो मेरा डीएनए है वही बिहार की माटी का है।
* चुनाव के वक्त ही बिहार की याद आती है।
* अमित शाह अब वादों को चुनावी जुमला कह रहे हैं।
* देश में कालाधन नहीं आया।
* रीपैकेजिंग को पैकेज बताते हैं।
* मोदी सरकार ने 14 माह में केवल 2.83 करोड़ को रोजगार दिया।
* साढ़े 17 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते निष्क्रिय। 
* चुनाव के वक्त ही बिहार याद आता है।
* लोकसभा चुनाव में बिहार के लोग झांसे में आए।
* ये मन की नहीं जनता के दिल की बात थी।
* बिहार को ललकारने चले थे, घुटने टेकने पड़े।
* किसानों के आगे पीएम को झुकना पड़ा।
* जनता की शक्ति के सामने कोई टिक नहीं सकता।
* रैली में बिहार के कोने-कोने से लोग आए।
 
अगले पन्ने पर... सोनिया का सवाल, मोदी की नीति क्या है...
 

सोनिया का भाषण...


* पाकिस्तान पर मोदी की नीति क्या है?  
* भ्रष्टाचार मुक्त भारत का क्या हुआ?
* आपको सोचना होगा कि जिन्होंने देश की जनता से 56 इंच का सीना दिखाकर जो वादे किए उनका क्या हुआ?
* प्रधानमंत्री ने मौन का रास्ता अपनाया।
* लोगों का सरकार से विश्वास उठा।
* क्या मोदी की गरीमा रुपए से ज्यादा नहीं गिरी?
* महंगाई बढ़ती जा रही है, रुपए की कीमत कम हो रही है।
* जमीन बिल पर सरकार को झुकना पड़ा।
* मोदी ने केंद्र सरकार की नौकरियों पर पाबंदी लगा दी।
* प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल एक करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ।
* केंद्र सरकार केवल शो बाजी कर रही है।
* इसमें लालूजी का भी योगदान है।
* इस कारण नीतीश राज में बिहार ने बहुत ज्यादा तरक्की की।
* संप्रग राज में बिहार के लिए कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी।
* कांग्रेस ने हमेशा बिहार के लोगों का सम्मान किया। 
* यह भीड़ बिहार के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आई।
* वे यहां के डीएनए को खराब बताते हैं।
* कुछ लोगों को बिहार को नीचा दिखाने में बड़ा मजा आता है।
* यह संतों, पीरों, वीरों और देशभक्तों की धरती है।
* स्वाभिमानी लोगों को प्रणाम।