शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan Ceasefire
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अगस्त 2015 (10:02 IST)

पाकिस्तान ने कई चौकियों को निशाना बनाया

पाकिस्तान ने कई चौकियों को निशाना बनाया - Pakistan Ceasefire
जम्मू। आतंकवादियों को भारतीय सीमा में धकेलने के लिए पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन करते हुए देर रात जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रजौरी और पुंछ जिलों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णागति, मंडी, बालाकोट और पल्लनवाला सेक्टरों की जांच चौकियों पर रात के साढ़े नौ बजे से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।
 
अधिकारी ने बताया ‘पाकिस्तानी गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। बीते 12 घंटे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरी बार सीजफायर उल्लंघन था। पाकिस्तानी रेंजरों ने कल जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 23 सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे जिस पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की थी। गत 29 जुलाई और 30 जुलाई को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार सीजफायर उल्लंघन किया था।
 
जुलाई में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से स्नाइपर हमले की तीन घटनाएं हुई थीं। कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर ऐसी ही घटनाओं में बीएसएफ के दो जवान और पुंछ में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। भारत पाक सीमा पर जुलाई में संघर्षविराम उल्लंघन की 18 घटनाएं हुई थीं जिनमें सेना के तीन जवानों सहित चार लोग मारे गए थे और 14 अन्य घायल हो गए थे। (भाषा)