गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Padma awards
Written By
Last Updated : रविवार, 25 जनवरी 2015 (23:26 IST)

आडवाणी, दिलीप कुमार, अभिताभ बच्चन को पद्म पुरस्कार

आडवाणी, दिलीप कुमार, अभिताभ बच्चन को पद्म पुरस्कार - Padma awards
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, मशहूर पहलवान सतपाल, पत्रकार रजत शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम शामिल हैं।
आज घोषित इन पद्म पुरस्कारों में 9 पद्म विभूषण, 20 पद्म भूषण और 75 पद्मश्री अलंकरण प्रदान किए गए। इनमें से 17 महिलाएं और 17 विदेशी, प्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं।
 
पद्म पुरस्कार पाने वालों में नजीर इस्माइली समुदाय के प्रमुख अल हुसैनी आगा खान, बोरा समुदाय के दिवंगत धार्मिक नेता सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन, जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्य, जगत गुरू अमृता सूर्यानंद महाराजा, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, आर्थिक विशेषज्ञ विवेक देवराय, गीतकार प्रसून जोशी के नाम भी शामिल हैं।
 
पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची इस प्रकार है : पद्म विभूषण : 1 लालकृष्ण आडवाणी (सार्वजनिक कार्य), 2 मुहम्मद यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार (कला), 3 अमिताभ बच्चन (कला), 4 प्रकाश सिंह बादल (सार्वजनिक कार्य), 5 डॉ. डी वीरेन्द्र हेगड़े (सामाजिक कार्य), 6 जगतगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्य (अन्य), 7 मलुर रामास्वामी श्रीनिवास (विज्ञान), 8 कोट्टयम के वेणुगोपाल (सार्वजनिक कार्य), 9 करीम अल हुसैनी आगा खान (विदेशी व्यापार एवं उद्योग)।   
 
पद्म भूषण : 1. जाहनू बरूआ (कला), 2. विजय भटकर (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग),  3. स्वप्न दास गुप्त (साहित्य, शिक्षा), 4. स्वामी सत्यमित्र नंदगिरी (अन्य), 5. एन गोपालस्वामी (सिविल सेवा), 6. डॉ. सुभाष सी कश्यप (सार्वजनिक मामले), 7. डॉ. पंडित गोकुलोत्सव जी महाराज (कला), 8. डॉ. अमरीश मित्तल (मेडिसिन), 9. श्रीमती सुधा रघुनाथन (कला), 10. हरीश साल्वे (सार्वजनिक मामले)।

 11. डॉ. अशोक सेठ (मेडिसिन), 12 रजत शर्मा (साहित्य, शिक्षा), 13 सतपाल (खेल), 14 शिवकुमार स्वामी (अन्य), 15. डॉ. खडग सिंह वलदिया (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 16. प्रो. मंजुल भार्गव (एनआरआई : विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 17. डेविड फ्राउले (विदेशी : अन्य), 18. बिल गेट्स (विदेशी : सामाजिक कार्य), 19. सुश्री मिलिंडा गेट्स (विदेशी : सामाजिक कार्य) 20. साईचीरो मिसुमी (विदेशी : अन्य)
 
पद्मश्री : 1. डॉ. मंजुला अनागनी (मेडिसिन), 2. एस अरुणन (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 3. सुश्री कन्याकुमारी अवसराला (कला), 4. बेटिना शारदा बाउमेर (साहित्य और शिक्षा), 5. नरेश बेदी (कला), 6. अशोक भगत (सामाजिक कार्य), 7. संजय लीला भांसाली (कला), 8. डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा (साहित्य, शिक्षा), 9. डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (साहित्य, शिक्षा), 10. डॉ. योगेश कुमार चावला (मेडिसिन)।
 
11. श्रीमती जयकुमारी चिकल्ला (मेडिसिन), 12. विवेक देवराय (साहित्य, शिक्षा), 13. डॉ. सरूंगबम बिमोला कुमारी देवी (मेडिसिन), 14. डॉ. अशोक गुलाटी (सार्वजनिक मामले), 15 डॉ. रणदीप गुलेरिया (मेडिसिन), 
 
16. डॉ. केपी हरिदास (मेडिसिन), 17. राहुल जैन (कला), 18. रवीन्द्र जैन (कला), 19. डॉ. सुनील जोगी (साहित्य, शिक्षा), 20. प्रसून जोशी (कला), 21. डॉ. प्रफुल्ल कार (कला), 22. सुश्री सबा अंजुम (खेल), 23. श्रीमती उषाकिरण खान (साहित्य, शिक्षा), 24. डॉ. राजेश कोटेचा (मेडिसिन) 25. प्रो. अलका कृपलानी (मेडिसिन), 26. डॉ. हर्ष कुमार (मेडिसिन), 27. नारायण पुरुषोत्तम माल्या (साहित्य, शिक्षा), 28. लैंबर्ट मैसकरनहैस (साहित्य, शिक्षा)।
 
29. डॉ. श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन (सामाजिक कार्य), 30. वीरेन्द्रराज मेहता (सामाजिक कार्य), 31. तारक मेहता (कला), 32 नील हरबर्ट नांगकिकिंरिह (कला), 33. चेवांग नोरफेल (अन्य), 34. टी वी मोहनदास पाई (व्यापार एवं उद्योग), 35. डॉ. तेजस पटेल (मेडिसिन), 36. जादव मोलाइ पेआंग (अन्य), 37. श्रीमती बिमला पोद्दार (अन्य), 38. डॉ. एन प्रभाकर (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 39. डॉ. प्रह्लाद (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)।
 
40. डॉ. नरेन्द्र प्रसाद (मेडिसिन), 41. राम बहादुर राय (साहित्य, शिक्षा), 42. सुश्री मिताली राज (खेल), 43. पी वी राजारमन (सिविल सेवा 44. प्रो. जे एस राजपूत (साहित्य, शिक्षा), 45. कोटा श्रीनिवास राव (कला),  46. प्रो. बिमल राय (साहित्य, शिक्षा),  47. शेखर सेन (कला), 48. गुणवंत शाह (साहित्य, शिक्षा), 49. ब्रह्मदेव शर्मा भाईजी (साहित्य, शिक्षा), 50. मनु शर्मा (साहित्य एवं शिक्षा)।
 
51 योगराज शर्मा (मेडिसिन 52), वसंत शास्त्री (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 53. एस के शिवकुमार (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 54. सुश्री पी वी सिंधु (खेल), 55. सरदार सिंह (खेल), 56. सुश्री अरुणिमा सिन्हा (खेल), 57 महेश राज सोनी (कला), 58. डॉ. निखिल टंडन (मेडिसिन), 59. एच थेगत्से रिनपोचे (सामाजिक कार्य), 60. डॉ. हरगोविन्द लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी (मेडिसिन)।
 
61. होवांग बाओशेंग (विदेशी : अन्य), 62. प्रो. जैकस ब्लामोंट (विदेशी : विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 63. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन (मरणोपरांत : अन्य), 64. ज्यां क्लॉड कैरियरे (विदेशी : साहित्य, शिक्षा), 65 डॉ. नंदराजन राज चेट्टी (एनआरआई : व्यापार एवं उद्योग), 66. जॉर्ज एल हार्ट (विदेशी : अन्य), 67. जगतगुरु अमृता सूर्यनंदा महाराज (एनआरआई : अन्य), 68. मीठालाल मेहता (मरणोपरांत : सामाजिक कार्य), 69. सुश्री तृप्ति मुखर्जी (एनआरआई : कला),  70. दत्तात्रेयदु नोरी (एनआरआई : मेडिसिन)।
 
71. डॉ. रघु रामा पिल्लारीसेट्टी (एनआरआई : मेडिसिन), 72. डॉ. सौमित्र रावत (एनआरआई : मेडिसिन),  73. प्रो. एनेट शिमेदचेन (विदेशी : साहित्य, शिक्षा), 74. प्राण कुमार शर्मा उर्फ प्राण (मरणोपरांत : कला),  75. आर वासुदेवसन (मरणोपरांत : सिविल सेवा)। (भाषा)