शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Noida, Oppo, smartphone,
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 मार्च 2017 (19:44 IST)

नोएडा में Oppo कर्मचारी ने किया तिरंगे का अपमान, बवाल

नोएडा में Oppo कर्मचारी ने किया तिरंगे का अपमान, बवाल - Noida, Oppo, smartphone,
दिल्ली एनसीआर के नोएडा में स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Oppo के ऑफिस के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कंपनी के चीनी कर्मचारी ने भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान किया है। दूसरी ओर कंपनी ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है।
 
आरोप है कि कंपनी के एक कर्मचारी ने तिरंगे को फाड़कर कूड़ेदान में डाल दिया। यह कर्मचारी चीनी बताया जा रहा है। इसी के चलते काफी संख्या में लोग ओप्पो के ऑफिस के बाहर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों की यह भी मांग है कि इस कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाए। 
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी चीन और ओप्पो के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है। सोशल मीडिया में चीन का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि भारत को भी इसी तरह का कदम उठाना चाहिए। एक व्यक्ति ने कहा कि चीनियों को कूड़ेदान में डाल दो।  
 
विकास अग्रवाल नामक एक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया है कि एक व्यक्ति ने भारतीय झंडे को फाड़कर कूड़ेदान में डाल दिया। नोएडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य में ही आता है ना? हालांकि प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ पर काबू किया।
ये भी पढ़ें
नाइजीरियाई छात्रों पर हमला, 5 गिरफ्तार