मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. No clue how many fake notes collected after demonetisation: RBI
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (14:06 IST)

बैंकों में नकली मुद्रा जमा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं: रिजर्व बैंक

बैंकों में नकली मुद्रा जमा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं: रिजर्व बैंक - No clue how many fake notes collected after demonetisation: RBI
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकों में जमा किए गए 500, 1,000 रुपए के चलन से वापस लिए गए नोटों में नकली मुद्रा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
 
रिजर्व बैंक ने मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गालगली द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। गालगली ने जानना चाहा था कि 10 दिसंबर 2016 तक बैंकों में 500, 1,000 रुपए के चलन से हटाए गए कितने नकली नोट जमा किए गए। इसके जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
इससे पहले रिजर्व बैंक ने नोटबंदी से पहले बैंक और सरकार के बीच हुए विचार-विमर्श के बारे में जानकारी देने से इनकार किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी।
 
यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी नोटबंदी से पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय के साथ विचार विमर्श के बारे में जानकारी देने से इनकार कर किया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
लोग पर्रिकर की गोवा में वापसी चाहते हैं: विनय तेंदुलकर