शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. NK Singh
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (16:28 IST)

एनके सिंह को मिला जापान का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवॉर्ड

एनके सिंह को मिला जापान का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवॉर्ड - NK Singh
नई दिल्ली। नौकरशाह से राजनीति में आए एनके सिंह को पिछले कुछ दशकों में भारत-जापान आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके योगदान के लिए जापान के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
 
सिंह को यह प्रतिष्ठित 'दि ऑर्डर आफ दि राइजिंग सन, गोल्ड और सिल्वर स्टार' सम्मान 10 मई को जापान के टोकियो में इंपीरियल पैलेस में प्रधानमंत्री शिंजो एबे द्वारा प्रदान किया जाएगा।
 
इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए जापान की सरकार ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत-जापान आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में सिंह की 'सक्रिय भूमिका' को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।
 
सिंह ने मारुति-सुजुकी के निवेश निर्णय और बाद में जापानी वाहन कंपनियों के भारत में प्रवेश के दौरान जापान में सेवाएं दी हैं। 75 वर्षीय सिंह एक नेता, अर्थशास्त्री और पूर्व दिग्गज नौकरशाह हैं। हाल तक वे राज्यसभा के सदस्य थे। 
 
वे देश के शीर्ष नौकरशाहों में से एक रहे हैं और भारत के व्यय एवं राजस्व सचिव और योजना आयोग के सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद उन्होंने संभाले हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत केवल आतंकवाद के बारे में बात करता है : मलीहा लोधी