शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Nepal earthquake, Rahul Gandhi, Kedarnath visit, Sakshi Maharaj
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (11:00 IST)

साक्षी के बिगड़े बोल, राहुल की केदारनाथ यात्रा से आया भूकंप

साक्षी के बिगड़े बोल, राहुल की केदारनाथ यात्रा से आया भूकंप - Nepal earthquake, Rahul Gandhi, Kedarnath visit, Sakshi Maharaj
अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने हाल ही में नेपाल में आए भूकंप को लेकर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

एक अंगरेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक साक्षी महाराज ने हरिद्वार में पत्रकारों से कहा कि यह सब राहुल गांधी की अशुद्ध केदारनाथ यात्रा के चलते हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गाय का मांस खाते हैं और अपने आप को पवित्र किए बिना केदारनाथ जाते हैं। इसीलिए भूकंप आया है। इस समय उनके साथ विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची भी मौजूद थीं।