बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Nehru gogoi kiran rijuju
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 नवंबर 2015 (09:27 IST)

नेहरू पर टिप्पणी, रिज‍िजू की आलोचना

नेहरू पर टिप्पणी, रिज‍िजू की आलोचना - Nehru gogoi kiran rijuju
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ की गई की उस टिप्पणी के लिए तीखी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को नीचा दिखाया गया था।
         
गोगोई ने यहां एक बयान में कहा कि श्री रिज‍िजू इस बात का आधारहीन और फर्जी प्रचार कर रहे हैं कि चीन के हमले के वक्त देश ने समर्पण कर दिया था। जबकि सच्चाई यह है कि नेहरू जी ने लोगों को निराश नहीं किया था बल्कि वह उस मुशकिल वक्त में जनता के साथ थे।
         
उन्होंने कहा कि  नेहरू एक सच्चे देशभक्त थे और इसके लिए उन्हें श्री रिज‍िजू के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है जिनका स्वयं उनके राज्य के विकास में कोई योगदान नहीं है। (वार्ता)