शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Naxalism, Naxalite arrested, Naxalites
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (23:00 IST)

सुकमा में तीन नक्सली गिरफ्तार

सुकमा में तीन नक्सली गिरफ्तार - Naxalism, Naxalite arrested, Naxalites
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुकमा जिले के पुलिस ​अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चिंतागुफा, चिंतलनार और पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नक्सली सोढ़ी प्रकाश (35) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किस्टाराम थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों पेड़कम रमेश (19) और बुददलु पुल्ला (40) को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज चिंतागुफा, चिंतलनार और पोलमपल्ली थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ, डीआरजी और जिला बल के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल ने घेराबंदी करके करीगुंडम जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी, डकैती, हत्या का प्रयास करने और अपहरण करने जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इससे एक बंदूक बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किस्टाराम थाना क्षेत्र से भी दो नक्सलियों रमेश और पुल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली जनमिलिशिया के सदस्य हैं। 
 
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पिछले वर्ष 29 नवंबर को बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में एक जवान घायल हुआ था। इसके अलावा इन पर 12 नवंबर और चार दिसंबर को बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटनाओं में भी शामिल होने का आरोप है। इन घटनाओं में एक-एक ग्रामीण की मौत हुई थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विदेश मंत्रालय ने आपके 'पासपोर्ट' में किया यह बड़ा बदलाव...