शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi California speech
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 सितम्बर 2015 (10:08 IST)

कैलिफोर्निया में नरेंद्र मोदी का मेगा शो (लाइव)

कैलिफोर्निया में नरेंद्र मोदी का मेगा शो (लाइव) - Narendra Modi California speech
अमेरिका में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैन होजे के सैप सेंटर में भारतीयों के बीच पहुंचे। यहां करीब 18 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुड इवनिंग कैलिफोर्निया, आप लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता है। आज 27 सितंबर है और भारत में आज 28 सितंबर है, भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जयंती है। उन्‍हें कोटि-कोटि प्रणाम। पीएम मोदी ने 'वीर भगत सिंह अमर रहे' के नारे लगाए।
 
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन फ्रांसिस्को से न्यू यॉर्क के लिए रवाना
* आईटी प्रोफेशनल्स के लिए एयर इंडिया का तोहफा, एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान 2 दिसंबर से सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
भाषण समाप्त करने के बाद मोदी फिर एक बार आए और उन्होंने कहा कि आपको एक खुशखबरी बताना रह गया। सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू की जा रही है। धन्यवाद।
 
* भारत माता की जय
* मैंने दुनिया के कई देशों को चिट्ठी लिखकर आतंक की परिभाषा तय करने के लिए कहा है।

* हम तो बुद्ध और गांधी की धरती से आते हैं। बुद्ध का जन्म नेपाल में हुआ था लेकिन उनको ज्ञान बोधगया में मिला था।
* सैप सेंटर में प्रधानमंत्री ने कहा कि यूएन तय करे कि आतंकवाद क्या है। गुड टेररिज्म और बैड टेररिज्म नहीं होता। ये विश्व में तय हो जाना चाहिए कि कौन मानवता के साथ खड़ा है और कौन आंतक के साथ।
 
* JAM योजना को मोदी ने भ्रस्टाचार से लड़ाई के तौर पर पेश किया। मोदी ने कहा कि इससे गैस सब्सिडी में भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ने वाले 19 हजार करोड़ बच गए। यहां J से मतलब जनधन बैंक अकाउंट, A से मतलब आधार कार्ड और M से मतलब मोबाइल है।
 


* मेरे देशवासियों मैं आपके बीच खड़ा हूं, है कोई आरोप मुझ पर? आज मुझ पर कोई आरोप नहीं है। हम जिएंगे तो भी देश के लिए और मरेंगे तो भी देश के लिए।

* प्रधानमंत्री ने हमारे देश में नेताओं पर भ्रष्‍टाचार के जल्‍द आरोप लग जाते हैं। सुनने में आता है...दामाद ने एक हजार करोड़ बनाया। इससे देश निराश हुआ और भ्रष्‍टाचार से नफरत पैदा हुई। हमारे देश में नेताओं पर कुछ ही समय में आरोप लग जाते हैं। 

* मैंने कहा था मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा, आज 16 महीने बाद आपसे मुझे अपने काम का सर्टिफिकेट चाहिए।

* आज दुनिया हिंदुस्तान से जुड़ना चाहती है, ये विश्वास का वातावरण ही हिंदुस्तान को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
*अब लोग कह रहे हैं कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की सदी है, ये आज दुनिया मानने लग गई है। ये बदलाव मोदी को कारण नहीं आया। ये सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प शक्ति से आया
*देश में आपातकाल लगा था, गणमान्य नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। उस समय आंदोलन का नेतृत्व जय प्रकाश नारायण कर रहे थे। जेपी इसी कैलिफोर्निया में पढ़ने आए थे। भारत का नाता केलिफोर्निया के साथ अटूट रहा है
 

 
*
*19वीं सेंचुरी में सिख भाई यहां आए, जो यहां किसानी करते थे और हिन्दुस्तान की पहचान बनाई
*क्या कभी सोचा था कि ब्रेन ड्रेन, ब्रेन गेन बन जाएगा। मैं इसे ब्रेन ड्रेन नहीं कहता, मैं तो कहता हूं कि यह ब्रेन डिपॉजिट हो रहा है। मां भारती बहुरत्ना बसुंधरा है, यहां से एक से बढ़कर एक ब्रेन की फसल होती रहती है।
*मैं हिंदुस्तान की छवि हां देख रहा हूं, यहां मैं वाइब्रैंट इंडिया की इमेज देख रहा हूं। विश्व में भारत की नई  पहचान बनी है। की-बोर्ड पर उंगलिया घुमाकर आप यहां बैठे बैठे सारी दुनिया को बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं।  जो बदलेना नहीं वो 21वीं शताब्दी में प्रासंगिक नहीं होगा।
* पिछले साल 28 सितंबर को मुझे मेडिसन स्कायर  पर देशवासियों के दर्शन का मौका मिला था। आज कैलिफोर्नियां में एक साल बाद आप लोगों के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां 25 साल बाद आया हूं। बहुत कुछ बदला नजर आया है।
 
* 'गुड इवनिंग कैलिफोर्निया' के साथ अपना भाषण शुरू किया। आज शहीद भगत सिंह की जयंती है, मैं उनका कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।
*SAP सेंटर के मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री, लोगों का अभिवादन किया। यहां पर लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।