गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, BJP, Trinamool Congress
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (16:04 IST)

नोटबंदी : भाजपा बनी तृणमूल के लिए बड़ी चुनौती

नोटबंदी : भाजपा बनी तृणमूल के लिए बड़ी चुनौती - Narendra Modi, BJP, Trinamool Congress
कोलकाता। नोटबंदी को लेकर छिड़ी देशव्यापी बहस के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा के लिए यह फैसला निर्णायक बदलाव की पहल करता और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए मुख्य चुनौती के तौर पर उभरता प्रतीत हो रहा है।
नोटबंदी के साए में संपन्न बंगाल उपचुनाव में सत्तारुढ़ तृणमूल ने इस फैसले के खिलाफ जबरदस्त प्रचार अभियान चलाया था, जबकि भाजपा इसके समर्थन में थी। कांग्रेस और माकपा ने भी इस फैसले का विरोध किया था। 
 
बहरहाल, भाजपा को मिले मत में इजाफे से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व खुश है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसकी सराहना की और इस उत्साहवर्धक प्रदर्शन के लिए बंगाल भाजपा इकाई की पीठ भी थपथपाई।
 
उपचुनाव के नतीजों के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि मैं बंगाल भाजपा की उनके उत्साहवर्धक प्रदर्शन के लिए सराहना करता हूं। पश्चिम बंगाल के शानदार लोगों की सेवा के लिए भाजपा पूरी कर्मठता से प्रतिबद्ध है। 
 
तृणमूल ने कूचबिहार और तामलुक लोकसभा सीटों पर करीब 5 लाख मतों के जबरदस्त अंतर से जीत दर्ज की और मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर उसने 1.27 लाख मतों से बहुमत हासिल किया। तृणमूल ने अपनी इस जीत को नोटबंदी के खिलाफ जनता का विरोध करार दिया था।
 
अपने 6 महीने पुराने गठबंधन को तोड़ने का फैसला करने वाली कांग्रेस और माकपानीत वाम मोर्चा को इन उपचुनावों में भारी राजनीतिक क्षति हुई, जबकि भाजपा ने बंगाल में तृणमूल के लिए मुख्य विपक्ष के तौर पर उभरते हुए संतोषजनक बढ़त हासिल की। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एक दिसंबर तक टोल फ्री हुए नेशनल हाईवे