गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 22 अगस्त 2016 (15:11 IST)

मोदी का बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्रीय मदद का वादा

मोदी का बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्रीय मदद का वादा - Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वादा किया कि 5 बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत एवं बचाव कार्यों में केंद्र पूर्ण सहायता उपलब्ध कराएगा।

 
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की है।
 
मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि केंद्र राहत एवं बचाव अभियानों में पूर्ण मदद का आश्वासन देता है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति के जल्द से जल्द सामान्य होने की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंहजी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से बात की है और राहत एवं बचाव अभियानों का जायजा लिया है। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं। पश्चिम बंगाल, बिहार और पड़ोस में उत्तरप्रदेश के जिलों में गंगा रविवार को खतरे के निशान को पार कर गई। 
 
उत्तरप्रदेश में यमुना नदी भी उफान पर है। भारी बारिश की वजह से राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां अब तक 6 लोगों की जानें जा चुकी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
श्रीनगर में जारी है कर्फ्यू, घाटी में जनजीवन प्रभावित