गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By

नरेन्द्र मोदी की सत्ता के दो साल, क्या सोचते हैं आप...

नरेन्द्र मोदी की सत्ता के दो साल, क्या सोचते हैं आप... - Narendra Modi
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 26 मई को सत्ता के दो साल पूर्ण कर रही है। मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। दो साल की इस अवधि में सरकार के कुछ कामों की आलोचना हुई तो कई कामों के लिए सराहना भी मिली।  
मोदी का मेडिसन स्क्वेयर का बहुचर्चित भाषण हो या संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में उनका संबोधन या फिर हाल ही में ईरान के साथ चाबहार बंदरगाह समझौता। ऐसे ही और भी कई मुद्दे हैं, जिन्हें मोदी की उपलब्धि माना जा सकता है, वहीं अनियंत्रि‍त महंगाई मोदी की सबसे बड़ी नाकामयाबी भी हो सकती है। नि:संदेह वेबदुनिया के पाठक भी मोदी के कार्यकाल को लेकर कुछ तो अवश्य ही सोचते होंगे। 
 
आखिर क्या हैं मोदी सरकार की दो बड़ी उपलब्धियां और क्या हैं दो बड़ी असफलताएं? इस पर क्या सोचते हैं आप, जरूर लिखें... आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप [email protected], https://www.facebook.com/webduniahindi/ और https://twitter.com/WebduniaHindi पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।