गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. narendra modi
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (12:52 IST)

रन फॉर यूनिटी में पीएम मोदी...

रन फॉर यूनिटी में पीएम मोदी... - narendra modi
देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास का सम्मान नहीं करता, वह इसका सृजन नहीं कर सकता।  रन फॉर यूनिटी से जुड़ी हर जानकारी...

* दौड़ में समाज के हर वर्ग और हर पीढ़ी के लोग शामिल थे। युवकों और और बच्चों का दल सबसे अधिक उत्साहित नजर आया। 
* ओलंपिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों के अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने भी इस दौड़ में हिस्सा लिया।
* राष्ट्रपति भवन में भी 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
* राजपथ पर मोदी ने भी लगाई दौड़। लोगों का उत्साह चरम पर।

* धावकों के बीच चल रहे हैं मोदी।
* वैकया नायडू, महेश गिरी ने भी लगाई दौड़।
* मोदी के आह्वान पर हजारों ने लगाई दौड़।
* विजय चौक से इंडिया गेट तक रन फॉर यूनिटी। 
* रन फॉर यूनिटी को मोदी ने दिखाई झंडी।












 
भारत की 'अनेकता में एकता' की विशेषता को उद्‍घाटित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- 
* भाषा अनेक, भाव एक...
* राज्य अनेक, राष्ट्र एक...
* पंथ अनेक, लक्ष्य एक...
* बोली अनेक, स्वर एक...
* रंग अनेक, तिरंगा एक... 
* समाज अनेक, भारत एक...
* रिवाज अनेक, संस्कार एक... 
* कार्य अनेक, संकल्प एक... 
* राह अनेक, मंजिल एक... 
* चेहरे अनेक, मुस्कान एक...
 
* राज्य अनेक, राष्ट्र एक, समाज अनेक, भारत एक। 
* चेहरे अनेक, मुस्कान है।
* हमें अपने सपनों के लिए जागते-सोचते रहना चाहिए।
* एकता के सूत्र को जीवंत रखना है।
* 30 साल पहले महापुरुष की जयंती पर एकता को चोट पहुंचाने वाली घटना हुई थी। देश की एकता पर छुरा लगा था।

* अपने राजनीतिक जीवन में बाधा आने के बावजूद पटेल राष्ट्रीय एकता की अपनी सोच से कभी विचलित नहीं हुए।
* यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि 30 वर्ष पहले ऐसे नेता की जयंती पर ऐसी घटना हुई जिसने राष्ट्र की एकता को हिला दिया।
* 'हमारे अपने लोगों मौत के घाट उतार दिया गया।
* यह घटना एक विशेष धर्म के लोगों के दिलों पर ही घाव नहीं है बल्कि हजारों वर्ष की देश की धरोहर एवं संस्कृति के हृदय में लगा खंजर है।
* विविधता में एकता की विरासत को संभाला। 
* चाणक्य के बाद सरदार पटेल ने महान काम किया।
* सरदार पटेल ने 550 रियासतों को एक सूत्र में बांटा।
* देश के टूकड़े टूकड़े करना चाहते थे अंग्रेज।
* आजादी के बाद देश को सरदार पटेल का लाभ कम मिला।
* स्वामी विवेकानंद के बिना रामकृष्ण परमहंस अधूरे हैं और सरदार पटेल के बिना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अधूरे हैं।
* इतिहास को भुलाने वाले इतिहास का निर्माण नहीं कर सकते।
* इतिहास को वैचारिक दायरे में न बांटे।
*  इतिहास पुरुष इतिहास की वो धरोहर जो आने वाली पीढ़ी में उत्साह भरते हैं।
* सरदार पटेल का जीवन देश की एकता के लिए आहूत।
* सरदार पटेल ने हिंदुस्तान के किसानों को आजादी आंदोलन से जोड़ा।

* विजय चौक पहुंचे मोदी, लोगों ने दिखाया रन फॉर यूनिटी को लेकर उत्साह।
* मोदी पटेल चौक से विजय चौक के लिए रवाना।
* हैदराबाद में राजनाथसिंह, गांधीनगर में आनंदी पटेल ने दिखाई रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी।

* पटेल चौक पहुंचे मोदी, सरदार पटेल को किया नमन।

* अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत कई दिग्गज मंत्री भी मौजूद।
* क्रिकेटर गौतम गंभीर, पहलवान योगेश्वर दत्त समेत कई दिग्गज भी कार्यक्रम में शामिल।
* पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि।

* प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान देश की एकता के लिए दौड़ लगाएंगे।
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह साढ़े 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी पटेल चौक पर लौहपुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद करेंगे।
* इसके बाद यह काफिला विजय चौक के लिए चल पड़ेगा। 
* विजय चौक पर वे राष्ट्र को संबोधित करेंगे और लोगों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए ‘यूनिटी‘ के लिए एकता, सद्भाव की शपथ दिलाई जाएगी।
करीब 8:15 बजे प्रधानमंत्री धावकों को हरी झंडी दिखाएंगे और राजपथ से होते हुए इंडिया गेट पर ‘रन फऑर यूनिटी’ का कार्यक्रम संपन्न होगा।
* केन्द्र सरकार देश के प्रथम गृहमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करने के लिए 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है। 
* देश भर में इस दौड़ का आयोजन किया गया है।
* केंद्रीय मंत्री दिल्ली के बाहर जहां जिस राज्य में होंगे वहां से  ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाएंगे और लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे।