शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai metro Fair hiked
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 नवंबर 2015 (08:56 IST)

मुंबई मेट्रो का किराया बढ़ेगा

मुंबई मेट्रो का किराया बढ़ेगा - Mumbai metro Fair hiked
मुंबई। मुंबई मेट्रो वन (एमएमओपीएल) एक दिसंबर से मेट्रो किराया 5 रुपए बढ़ाएगी। कंपनी वर्साना-घाटकोपर के बीच मेट्रो का परिचालन करती है।
कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, ‘एमएमओपीएल ने किराए में हल्की वृद्धि कर रही है। इसके बावजूद मेट्रो भाड़ा किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों से भी उल्लेखनीय रूप से कम है। बढ़ा हुआ किराया एक दिसंबर से प्रभाव में आएगा।’ 
 
किराया अब 10, 20, 25, 35 और 45 रुपए होगा जो फिलहाल 10, 20, 30, और 40 रुपए है। इसी प्रकार, वापसी यात्रा के लिए किराया स्लैब 10, 20, 22. 30 और 35 रुपए होगा जो अभी 10, 15, 25, और 30 रुपए है। (भाषा)