बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. mumbai
Written By
Last Updated :दुबई , गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (22:26 IST)

मुंबई विश्‍व के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल

मुंबई विश्‍व के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल - mumbai
दुबई। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई पेशेवर और निजी जिंदगी गुजारने के लिहाज से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 15 शहरों में शामिल है। इस सूची में दुबई सबसे ऊपर और दूसरे स्थान पर एम्सटर्डम है।
 
दुनिया के अग्रणी व्यावसायिक स्कूलों में शामिल ‘इंसियाड’ की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। इसमें पाया गया कि रहने और काम करने के लिए दुबई दुनिया का सबसे आकर्षक शहर है। इस सर्वेक्षण में हैरान करने वाली बात यह रही कि लंदन और पेरिस क्रमश: 10वें एवं 11वें स्थान पर रहे।
 
इस 15 शहरों की सूची में मुंबई को 13वें स्थान पर रखा गया है। दुबई और एम्सटर्डम के बाद इस सूची में टोरंटो, हांगकांग, न्यूयॉर्क, टोक्यो, शंघाई, लंदन, पेरिस, मिलान, मुंबई, मास्को और साउ पाउलो को क्रमवार रखा गया है। (भाषा)