मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi minister in Metro
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 22 मई 2018 (14:58 IST)

जाम में फंसे मोदी के मंत्री, मेट्रो ने समय पर एयरपोर्ट पहुंचाया

जाम में फंसे मोदी के मंत्री, मेट्रो ने समय पर एयरपोर्ट पहुंचाया - Modi minister in Metro
नई दिल्ली। दिल्ली में यातायात जाम की दिनों दिन गंभीर होती समस्या से मंगलवार को केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद घिर गए। हालांकि लाखों दिल्ली वालों की तरह पुरी के लिए भी इस संकट से निजात दिलाने में मेट्रो रेल सहायक बनी।
 
पुरी आज आईजीआई एयरपोर्ट के रास्ते पर थे तभी वह धौलाकुंआ के पास यातायात जाम में फंस गए। उन्होंने ट्वीट कर बताया भारी यातायात जाम में फंसने के बाद मेरे पास फ्लाइट छोड़ने या मेट्रो की सवारी करने का ही विकल्प था, और मैंने दूसरे विकल्प को चुना।' 
 
मेट्रो में सफर करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पुरी ने एयरपोर्ट मेट्रो को सबसे साफ, सुरक्षित और यातायात का असरकारी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पास सही मायने में मेट्रो के रूप में विश्वस्तरीय पूंजी है।
 
उल्लेखनीय है कि पुरी लगातार इस बात की वकालत करते रहे हैं कि दिल्ली में यातायात जाम की गंभीर होती समस्या का एकमात्र समाधान सार्वजनिक परिवहन है। दिल्ली सरकार द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों की खरीद नहीं करने का हवाला देते हुए वह दिल्ली मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन का सबसे मुफीद माध्यम मानते हैं। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर