शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. metoo accused of sexual harassment uttarakhand bjp leader sanjay kumar sacked
Written By
Last Modified: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (12:20 IST)

#MeToo एक और भाजपा नेता यौन उत्पीड़न के मामले में उलझा, पार्टी ने पद से हटाया

#MeToo एक और भाजपा नेता यौन उत्पीड़न के मामले में उलझा, पार्टी ने पद से हटाया - metoo accused of sexual harassment uttarakhand bjp leader sanjay kumar sacked
देहरादून/नई दिल्ली। एमजे अकबर के बाद अब एक और भाजपा नेता यौन उत्पीड़न के मामले में उलझ गए हैं। इस बीच, उत्तरखंड प्रदेश इकाई के महासचिव संजय कुमार को पार्टी ने आरोप लगने के बाद पद से हटा दिया। हालांकि पार्टी के इस फैसले के आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
 
भाजपा की एक कार्यकर्ता ने ही प्रदेश महासचिव (संगठन) संजय पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और तय प्रक्रिया के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी। अन्य सूत्रों ने बताया कि प्रदेश महासचिव संजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।
 
पार्टी नेताओं ने कहा कि आरोप है कि उत्पीड़न छह महीने पहले हुआ, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। हालांकि पार्टी की ओर से आरोपी नेता को पद से हटाने को लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
 
क्या हैं आरोप : पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने राज्य महासचिव पर अनावश्यक रूप से फोन करने, अश्लील चैटिंग और अनुचित हरकतों के आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद एमजे अकबर विदेश राज्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था।