शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Meheram Mukhtar Abbas Naqvi
Written By
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (14:55 IST)

‘मेहरम’ के बिना हज पर जाएंगी 1308 महिलाएं : नकवी

‘मेहरम’ के बिना हज पर जाएंगी 1308 महिलाएं : नकवी - Meheram Mukhtar Abbas Naqvi
मुंबई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस साल 1308 महिलाएं ‘ मेहरम ’ ( पुरूष अभिभावक) के बिना हज करेंगी। नकवी यहां हजयात्रियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि कुल 1,308 महिलाओं ने मेहरम के बिना हज पर जाने के लिए आवेदन किया।

इन महिलाओं को लॉटरी सिस्टम से छूट दी गई है और इनको हज करने की इजाजत दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है जब भारत से महिलाएं मेहरम के बिना पर हज पर जाएंगी।

नकवी ने कहा कि हज के लिए इस बार 3,55,604 आवेदन मिले थे जिनमें 1,89,217 पुरूष और 1,66,387  महिला आवेदक थीं। उन्होंने कहा कि हज के दौरान महिलाओं के सहयोग और उनके लिए सुविधाओं की निगरानी करने के मकसद से हज सहायकों की तैनाती की जाएगी। (भाषा)