शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Manushi Chillar, Miss World, Shashi Tharoor
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 नवंबर 2017 (23:18 IST)

शशि थरूर की अभद्र भाषा से 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर परेशान नहीं...

शशि थरूर की अभद्र भाषा से 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर परेशान नहीं... - Manushi Chillar, Miss World, Shashi Tharoor
नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग भले ही कार्रवाई करने की तैयारी में है लेकिन सुश्री छिल्लर का कहना है कि इस बयान से वह परेशान नहीं है।
        
सुश्री छिल्लर ने ट्वीट कर कहा कि जो लड़की विश्व विजेता बनी है, वह किसी की जबान से निकले इन शब्दों के परेशान नहीं होती। सुश्री छिल्लर की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया पर उनके लिए छिल्लर की जगह 'चिल्लर' जैसे शब्द इस्तेमाल करने के बाद आई है।
       
महिला आयोग ने थरूर की इस टिप्पणी की निंदा की है और कहा कि उन्होंने हरियाणा तथा देश की बेटी का अपमान किया है। आयोग ने कहा है कि इस टिप्पणी  के लिए उन्हें तत्काल माफी मांगनी होगी। 
 
आयोग उनकी इस अभद्र टिप्पणी के लिए उन्हें समन जारी करेगा। हालांकि थरूर ने उनकी टिप्पणी को लेकर मचे विवाद के बाद स्पष्ट किया है कि उनकी मंशा छिल्लर का अपमान करना नहीं था। (वार्ता)