शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mansoon update
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 जून 2017 (08:26 IST)

मानसून अपडेट! बिहार पहुंचा मानसून, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश

मानसून अपडेट! बिहार पहुंचा मानसून, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश - Mansoon update
नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से असम और हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के उत्तरी राज्यों में भी मानसून आने से पहले लगातार बारिश हो रही है। वहीं, बिहार के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिणपश्चिम मानसून आ गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की समस्या का सामना कर रहे असम, मेघालय और त्रिपुरा में आज और अधिक बारिश होने की संभावना है। मणिपुर, मिजोरम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, कर्नाटक और केरल में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मानसून से पहले बारिश हुई लेकिन यहां नमी का स्तर 92 फीसदी पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के कई इलाकों में 20.8 और 24.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
असम के कर्मपुर जिले में बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रशासन से मृत व्यक्ति के परिजन को 6.5 लाख रपये देने को कहा है। राज्य में 60,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
 
हिमाचल प्रदेश के कई इलाको में हो रही भारी बारिश की वजह से एक कार पर चट्टान गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
 
पंजाब और हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश की वजह से क्षेत्र में तापमान में वृद्धि नहीं हुई है। दोनों ही राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से कम दर्ज किया गया।
 
वहीं, बिहार के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिणपश्चिम मानसून आ गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। गया 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत को गार्जियन ड्रोन की आपूर्ति करेगा अमेरिका