बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Manmohan's plane nearly crashed during Moscow landing
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 27 जुलाई 2016 (11:26 IST)

बाल-बाल बचे थे मनमोहन सिंह, क्रैश होने वाला था एयर इंडिया का विमान

बाल-बाल बचे थे मनमोहन सिंह, क्रैश होने वाला था एयर इंडिया का विमान - Manmohan's plane nearly crashed during Moscow landing
नई दिल्ली। 2007 में रूस दौरे पर गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह लैंडिंग के समय बाल-बाल बचे थे जब उनका विमान क्रैश होने के काफी करीब था। द फ्लाइट्स डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
 
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के अनुसार, साल 2007 में 11 नवंबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रूस के आधिकारिक दौरे पर गए थे। उस दौरान एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 में तकनीकी खराबी की वजह से क्रू मेंबर्स ने मास्को एटीसी से फौरन संपर्क किया।
 
एफडीआर के मुताबिक वह वीवीआईपी विमान सही फैसला लिए जाने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गाइड स्लोप से नीचे उड़ने लगा था। मास्को एटीसी के बताए तरीके से क्रू मेंबर्स ने लैंडिंग की कोशिश की तो विमान के व्हील्स नीचे नहीं पाए और कॉकपिट में वार्निंग लाइट जला दी गई। एयर इंडिया की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 
ये भी पढ़ें
मैने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत में किया : रबाडा