शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Make in India, 2 thousand million deal
Written By
Last Updated :मुंबई , रविवार, 14 फ़रवरी 2016 (17:43 IST)

'मेक इन इंडिया' में 2000 करोड़ के समझौते की उम्मीद

'मेक इन इंडिया' में 2000 करोड़ के समझौते की उम्मीद - Make in India, 2 thousand million deal
मुंबई। महाराष्ट्र के पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) को ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह के दौरान 2,000 करोड़ रुपए के समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। निगम विशेष रूप से स्वास्थ्य, होटल और मनोरंजन के क्षेत्र में समझौते की उम्मीद कर रहा है।
एमटीडीसी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सतीश सोनी ने यहां कहा कि हम 'मेक इन इंडिया' सप्ताह के दौरान 2,000 करोड़ रुपए के समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद कर रहे हैं। हम विशेष रूप से स्वास्थ्य, होटल और मनोरंजन के क्षेत्र में समझौते की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले वर्ष 40 लाख विदेशी सैलानी तथा 8.4 करोड़ घरेलू यात्री राज्य की यात्रा पर आए।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ज्यादा से ज्यादा घरेलू सैलानियों को आकर्षित करने की योजना है, क्योंकि इसमें वृद्धि की संभावना काफी ज्यादा है।
 
सोनी ने कहा कि आंकड़ों को देखने के बाद हमने यह महसूस किया है कि घरेलू पर्यटकों के मामले में काफी संभावना है। हम उनकी संख्या और बढ़ाने पर ध्यान देंगे। हालांकि हम विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने का भी अपना अभियान जारी रखेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस साल हम सैलानियों की संख्या में 6 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं और पर्यटन क्षेत्र में सुविधाएं और बुनियादी ढांचा को बेहतर बना रहे हैं। इसके अलावा एमटीडीसी बौद्ध तीर्थस्थलों को बढ़ावा देने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौते की योजना बना रहा है।
 
सोनी ने कहा कि हम बुद्ध सर्किट को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हम 1-2 महीने में हस्ताक्षर की उम्मीद कर रहे हैं। (भाषा)