शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahatma Gandhi, death anniversary, Nathuram Godse
Written By
Last Updated :मुंबई , शनिवार, 31 जनवरी 2015 (11:32 IST)

नाथूराम गोडसे की प्रशंसा, चुप क्यों हैं मोदी?

नाथूराम गोडसे की प्रशंसा, चुप क्यों हैं मोदी? - Mahatma Gandhi, death anniversary, Nathuram Godse
मुंबई। कुछ हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने पर सख्त ऐतराज जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चीजें आरएसएस की पटकथा के मुताबिक हो रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल किया।

सामाजिक कार्यकर्ता राम पुनीयानी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर यहां कहा कि गोडसे की इस खुलेआम सराहना और बहुलवाद पर हमले से मैं हैरान नहीं हूं और लेकिन ऐसा देखकर दुख होता है। चीजें आरएसएस की पटकथा के मुताबिक आगे बढ़ रही हैं। लेकिन यह खतरनाक यात्रा है।

गांधीवादी विचारों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित संगठन बंबई सर्वोदय मंडल के संरक्षक ने गांधीवादी सिद्धांतों का विरोध करने वालों को मोदी सरकार के प्रोत्साहन पर सवाल उठाया। (भाषा)