बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Loc
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (12:38 IST)

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन - Loc
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जम्मू एवं कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार और स्वचालित हथियारों से जम्मू क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, 'पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार रात पूंछ जले के बालकोट में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने शुक्रवार रात 8.30 बजे छोटे हथियारों, मोर्टार एवं स्वचालित हथियारों से हमले किए।'

उन्होंने बताया कि भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया गया है। अब तक इस गोलीबारी में हमारी ओर से किसी को क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। गोलीबारी करीब एक घंटे तक जारी रही। (एजेंसी)