मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : 26 september
Written By
Last Updated : रविवार, 26 सितम्बर 2021 (12:37 IST)

Live Updates : अमेरिका दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Live Updates : अमेरिका दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत - Live Updates : 26 september
नई दिल्ली। ओडिशा में चक्रवाती तूफान, पीएम मोदी के मन की बात, पंजाब में चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार समेत कई खबरों पर आज सबकी नजर हैं। पल-पल की जानकारी...


12:31 PM, 26th Sep
-मंच से नरेंद्र मोदी ने स्वागत के लिए आए लोगों को धन्यवाद दिया।
-इसके बाद वे एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आए लोगों के बीच पहुंचे।

12:24 PM, 26th Sep
-भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने पालम एयरपोर्ट पर किया पीएम मोदी का स्वागत।
-पीएम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा ने बनाया मंच।
-इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा- पीएम मोदी ने विश्‍व में भारत का डंका बजाया।
-मोदी-बाइडन की दोस्ती पुरानी है।

12:09 PM, 26th Sep
-अमेरिका से भारत लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
-विमान से उतरते ही चेहरे पर लगाया मास्क
-बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद।

11:39 AM, 26th Sep
-कुछ ही देर में अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे पीएम मोदी।
-एयरपोर्ट पर स्वागत की जोरदार तैयारियां।
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

11:34 AM, 26th Sep
-पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई जारी, सावधानी बरतें।
-भारत के टीकाकरण अभियान की दुनिया में चर्चा।
-कोरोना से लड़ाई में देश में रोज नए रिकॉर्ड।
-हर नागरिक को वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है।

11:32 AM, 26th Sep
-पीएम मोदी ने कहा, आज हम लोगों की ज़िन्दगी का हाल ये है कि एक दिन में सैकड़ों बार कोरोना शब्द हमारे कान पर गूंजता है।
-100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है।
-हेल्थकेअर और वेलनेस को लेकर आज जिज्ञासा भी बढ़ी है और जागरूकता भी. हमारे देश में पारंपरिक रूप से ऐसे Natural Products प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं जो Wellness यानि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. 
-ओडिशा के कालाहांडी के नांदोल में रहने वाले पतायत साहू जी इस क्षेत्र में बरसों से एक अनोखा कार्य कर रहे हैं।
-उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन पर Medicinal Plant लगाए हैं। उन्होंने इनका डाक्यूमेंटेशन भी किया है।
-आज इस कार्य में करीब चालीस महिलाओं की टीम जुटी है, कई एकड़ में एलो वेरा की खेती होती है।

11:26 AM, 26th Sep
-कुछ ही दिन पहले सियाचिन के इस दुर्गम इलाके में 8 दिव्यांग जनों की टीम ने जो कमाल कर दिखाया, वो हर देशवासी के लिए गर्व की बात है।
-इस टीम ने सियाचिन ग्‍लेशियर की 15 हजार फीट से भी ज्‍यादा की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्‍ट पर अपना परचम लहराकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना दिया।
-ये ऑपरेशन भारतीय सेना के विशेष बलों के वेटरंस की वजह से सफल हुआ है। मैं इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए इस टीम की सराहना करता हूं।

11:17 AM, 26th Sep
-पीएम मोदी ने कहा, देश में डिजिटल लेन-देन बढ़ा।
-पिछले अगस्त में यूपीआई से एक माह में 350 करोड़ के ट्रांजेक्शन हुए।
-आज गरीबों का पैसा उनके खातों में जा रहा है।
-सीधे खाते में पैसा जाने से भ्रष्‍टाचार पर रोक।

11:12 AM, 26th Sep
-मोदी ने कहा कि मुझे मिले उपहारों की ई नीलामी हो रही है।
-नीलामी में मिले पैसों से नमामि गंगे अभियान के तहत नदियों को साफ करने का अभियान।
-नदियों को प्रदूषण रहित रखने पर जोर।
 

11:04 AM, 26th Sep
-मन की बात में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी।
-कहा- अमेरिका जाने से पहले रिकॉर्ड की मन की बात।
-आज विश्व नदी दिवस हैं। नदियां हमारे लिए जीवंत ईकाई है।
-हमारे यहां नदियों को मां कहते हैं।
-नदियां अपना जल परोपकार के लिए देती है।

09:52 AM, 26th Sep
कश्मीर में डल झील पर वायुसेना ने दिखाई ताकत

09:35 AM, 26th Sep
-डल झील पर वायुसेना का एयर शो, कश्मीर में 13 साल बाद हो रहा है बड़ा एयर शो।
-सुखोई और मिग 21 बाइसन विमान भरेंगे उड़ान
-एयर शो सूर्य किरण विमान भी शामिल

08:12 AM, 26th Sep
-बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान गुलाब के ओडिशा और आंध्र की ओर बढ़ने की चेतावनी
-आईएमडी के अनुसार, यह 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपत्तनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ सकता है।
-चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान है।
-ओडिशा सरकार ने 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया, लोगों से निचले इलाकों से बाहर निकलने की अपील
-ODRAF के 42 दलों और NDRF की 24 टीमें गजपति, गंजम, रायगढ़, कोरापुट, मल्कानगिरी, नबरंगपुर, कंधमाल में तैनात। 
-ODRAF के 6 दलों और NDRF के 8 दलों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

08:11 AM, 26th Sep
-पंजाब में चन्नी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 4:30  पर होगा।
-परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।
-अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, सुखबीर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणु चौधरी, रजिया सुल्तान और भारत भूषण आशु को मंत्रिमंडल में बनाए रखा जाएगा।
-राणा गुरमीत सिंह सोढी, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा का मंत्रिमंडल से पत्ता कट सकता है।

08:08 AM, 26th Sep
-पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।
-अमेरिका दौरे से लौट रहे पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 81वां संस्करण 

08:06 AM, 26th Sep
-हरियाणा के पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है।
-इसमें बड़ी संख्‍या में यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसान शामिल हो सकते हैं।
-महापंचायत को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
ये भी पढ़ें
यूपी चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 मंत्री हो सकते हैं शामिल