गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : 11 september
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (16:15 IST)

Live Updates: बड़ी खबर, गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी का इस्तीफा

Live Updates: बड़ी खबर, गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी का इस्तीफा - Live Updates : 11 september
गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब मैं संगठन में काम करना चाहता हूं। पल-पल की जानकारी...
 

04:14 PM, 11th Sep
-साकीनाका रेप और मर्डर केस पर मुंबई पुलिस कमिशनर का विवादित बयान, हर अपराध वाली जगह पुलिस नहीं हो सकती।
-घटना के 10 मिनट बाद पुलिस पहुंच गई थी। 

03:08 PM, 11th Sep
गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं कि मैं यह जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे नरेंद्र मोदी का विशेष मार्गदर्शन मिला और गुजरात ने विकास के नए आयाम छुए।

उन्होंने कहा कि मुझे जो भी नई जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास अब नए मुख्‍यमंत्री के नेतृत्व में हो।

01:53 PM, 11th Sep
-दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‍डे के टर्मिनल 3 में पानी भर गया। दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है। 
 

01:49 PM, 11th Sep
-करनाल जिला प्रशासन और किसानों के बीच दो मांगों पर समझौता हो गया है। इसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों के बीच आकर चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की। समझौते के तहत लाठीचार्ज की जांच और दूसरी मृतक के परिजन को डीसी रेट पर नौकरी देने की मांग मान ली गई है। वहीं, SDM आयुष सिन्हा को छुट्‌टी पर भेज दिया गया है।


12:30 PM, 11th Sep
मुंबई के साकीनाका इलाके में शुक्रवार को दुष्कर्म का शिकार बनी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

11:00 AM, 11th Sep
-करनाल में किसान नेताओं और प्रशासन की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
-करनाल में लाठीचार्ज की न्यायीक जांच होगी। मृतक किसान के 2 परिजनों को नौकरी जा जाएंगी।
-हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे।
-SDM आयुष सिन्हा को छुट्‍टी पर भेजा गया।

10:34 AM, 11th Sep
करनाल में किसान नेताओं और प्रशासन के बीच शनिवार को हुई बैठक में टकराव खत्म। दोनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी। थोड़ी देर में होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस।

08:30 AM, 11th Sep
भारत और आस्ट्रेलिया बीच शनिवार को पहली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी। आस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री मारिस पायने और रक्षामंत्री पीटर डटन की मेजबानी विदेशमंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

08:22 AM, 11th Sep
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से दिल्ली-NCR में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है।

08:20 AM, 11th Sep
उत्‍तराखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।