गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : 10 october
Written By
Last Updated : रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (11:50 IST)

Live Updates : वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, करेंगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Live Updates : वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, करेंगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत - Live Updates : 10 october
नई दिल्ली। भारत-चीन कोर कमांडर्स की 13वें दौर की बात, बनारस में प्रियंका गांधी की रैली, लखीमपुर मामले समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर पल-पल की जानकारी... 


11:48 AM, 10th Oct
-वाराणसी के बाबनपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं प्रियंका गांधी
-यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की करेंगी शुरुआत

11:19 AM, 10th Oct
-थोड़ी देर में वाराणसी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी।
-किसान न्याय रैली को करेंगीं संबोधित।

08:51 AM, 10th Oct
-आज बनारस में प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली।
-वाराणसी के रोहनिया इलाके के जगतपुर डिग्री कॉलेज में होगी रैली।
-रैली से पहले प्रियंका गांधी बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कूष्मांडा, बाबा कालभैरव दरबार का दर्शन भी करेंगी।
-विधानसभा के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ से 2022 चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।

08:47 AM, 10th Oct
-लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
-12 घंटे की पूछताछ के बाद पूपी पुलिस ने किया था आशीष मिश्रा को गिरफ्तार।
-विपक्ष के साथ ही किसान नेता भी कर रहे हैं अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग।
-लखीमपुर में हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोग मारे गए थे।

08:45 AM, 10th Oct
-देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ गए।
-अक्टूबर के पहले 10 दिनों में अब तक पेट्रोल 2.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.95 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
-दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे महंगा कर दिया, डीजल के दाम भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए।
-मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे महंगा हुआ जबकि डीजल के दाम 37 पैसे बढ़े।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान का निधन