गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Laloo Prasad Yadav on beef
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (14:01 IST)

हिंदू बीफ खाते हैं गौमांस नहीं: लालू

हिंदू बीफ खाते हैं गौमांस नहीं: लालू - Laloo Prasad Yadav on beef
लालू प्रसाद यादव ने दादरी हत्याकांड के संदर्भ में कहा कि हिन्दू भी बीफ खाते हैं। लालू का कहना है कि बीफ का मतलब गोमांस नहीं होता। लालू ने यह बात एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कही।

लालू ने कहा कि मांस खाने वाला बकरी और गाय नहीं देखता है। जहां तक सवाल हिन्दू का है तो हिन्दू भी ‍बीफ खाते हैं। ‍बीफ का मतलब गौमांस नहीं होता है। 

लालू यादव ने कहा कि क्या हिंदू बीफ नहीं खाते? कोई भी सभ्य आदमी मांस नहीं खाता है बीमारी की वजह से। दादरी मामले पर लालू ने कहा कि ये पूरे देश को कम्युनिलाइज करना चाहते हैं। बीफ हिंदू भी खाता है। हिंदुस्तान में भी खाया जाता है। जो मांस खाता है, उसके लिए गाय और बकरा में क्या फर्क है। दादरी से मीट दुनिया भर में भेजा जाता है। ये सब खाने से बीमारी होती है, नहीं खाना चाहिए। 
 
गिरिराज सिंह ने कहा कि  लालू बौरा गए हैं, हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते। वोट के लिए हिन्दू को बदनाम न करे। शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आन्दोलन शुरू कर दूंगा। उधर लालू ने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। लालू ने कहा कि क्या गिरिराज सिंह हिंदुओं के ठेकेदार हैं? 

हालांकि, इसके बाद लालू यादव ने एक न्‍यूज चैनल से बात करते हुए यह साफ किया कि उन्‍होंने यह नहीं कहा कि हिंदू गौमांस खाते हैं उन्‍होंने कहा है कि हिंदू बीफ खाते हैं और बीफ में गौमांस नहीं आता।