गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kuwait, Indian, life imprisonment, VK Singh
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (19:05 IST)

कुवैत ने की 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील

कुवैत ने की 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील - Kuwait, Indian, life imprisonment, VK Singh
नई दिल्ली। कुवैत के अमीर ने 15 भारतीयों को मिली मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील कर दी है। सरकार ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि अन्य 119 भारतीयों की सजा भी 'अमीर के आदेश' से कम कर दी गई है।


उनके बयान में इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि ये सजाएं कब बदली गईं और न ही दोषियों के बारे में कोई जानकारी दी गई है। 119 भारतीयों में से 53 दोषियों की सजा उम्रकैद से घटाकर 20 साल कर दी गई। 22 भारतीयों को तुरंत रिहा कर दिया गया जबकि 18 दोषियों की सजा तीन-चौथाई तक घटा दी गई। दोषी पाए गए 25 भारतीयों की सजा आधी कर दी गई जबकि 1 दोषी की सजा का चौथा हिस्सा कम कर दिया गया।

सिंह ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार विदेशों में अपने मिशनों और द्विपक्षीय तंत्र के जरिए विदेश में जेलों में बंद भारतीय नागरिकों के मामले संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाती रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सलमान के कंधों पर टिका है बाजार का 400-600 करोड़ रुपया