बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kumar Vishwas Support Sonu Nigam
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (09:46 IST)

कुमार विश्वास बोले- कोई (सोनू निगम का) 'बाल' भी बांका नहीं कर सकता

कुमार विश्वास बोले- कोई (सोनू निगम का) 'बाल' भी बांका नहीं कर सकता - Kumar Vishwas Support Sonu Nigam
'अज़ान' की ऊंची आवाज़ों पर आपत्ति दर्ज कर विवाद में घिरे और सोनू निगम को अब कई लोगों को साथ मिलता जा रहा है। सिंगर मीका ने उन्हें भले ही घर बदलने की सलाह दे डाली हो लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने सोनू निगम का खुलकर साथ दिया है। उन्होंने सोनू निगम को इसके लिए शाबासी दी है।
 
कुमार विश्वास ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, आपके सच्चे दिल का कोई 'बाल' भी बांका नहीं कर सकता, दोस्त @sonunigam... ख़ुद की ज़ुल्फ़ें गिराकर नफरत का मुंडन करा ही दिया..." सोनू निगम ने इस ट्वीट का ट्वीटर पर जबाव देते हुए लिखा है- लव भाई।
गौरतलब है कि सोनू निगम ने लाउडस्पीकर पर अजान देने पर सवाल उठाए थे जिसके बाद कोलकाता के रहने वाले एक मुस्लिम मौलवी सैयद शा आतिफ अली अल कादरी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर कहा था कि सोनू के सिर के बाल काटने वाले शख्स को 10 लाख रूपए दिए जाएंगे। फतवे के जवाब में सोनू निगम ने एक संवाददाता सम्मेलन कर मशहूर हेयर-स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से अपना सिर मुंडवा लिया।
ये भी पढ़ें
महबूबा ने कहा- हां, पत्थरबाजों को उकसाया जाता है