बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. kumar vishwas on aam aadmi party
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (10:52 IST)

कुमार का 'आप' में नहीं रहा विश्वास, कहा- भाड़ में जाए पार्टी

कुमार का 'आप' में नहीं रहा विश्वास, कहा- भाड़ में जाए पार्टी - kumar vishwas on aam aadmi party
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात करने गए कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अपनी पार्टी के खिलाफ पिर नाराजगी जाहिर की है।
 
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गए कुमार विश्वास से जब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रुख पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने...बचे न बचे 50 साल 20 साल बाद...' जैस तीखे शब्दों का प्रयोग किया। हालांकि जब कुमार विश्वास पूछा गया कि, क्या उस पार्टी के लिए वो पहले की तरह काम करते रहेंगे? कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि 'कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।' उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें। कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि 'कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।' 
 
कुमार विश्‍वास ने कहा, 'इसी जंतर-मंतर से राजनीतिक चेतना का जन्म हुआ है, यहां से उठने वाली आवाज को हम नही सुनेंगे, तो कौन सुनेगा? @DrKumarVishwas
 
गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भी आप के लिए प्रचार नहीं किया है। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही वीडियो जारी कर उन्होंने इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा था। 15 अपैल को कुमार विश्वास ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी थी। 
 
भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा था, ''अगर आप भ्रष्‍टाचार से मुक्ति के नाम पर सरकार बनाएंगे और फिर भ्रष्‍टाचार में अपने ही लोगों के लिप्‍त पाए जाने पर मौन रहेंगे तो लोग सवाल पूछेंगे ही...''
ये भी पढ़ें
उद्धव ठाकरे ने की वीर सावरकर को भारतरत्न देने की मांग