मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala cow slaughter: Youth Congress workers suspended from party after Rahul Gandhi condemns incident
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 29 मई 2017 (13:04 IST)

सरेआम गाय काटने वाले यूथ कांग्रेस के नेता को पार्टी से निकाला

सरेआम गाय काटने वाले यूथ कांग्रेस के नेता को पार्टी से निकाला - Kerala cow slaughter: Youth Congress workers suspended from party after Rahul Gandhi condemns incident
पशु बाजारों में हत्या के लिए मवेशियों की खरीद-फरोख्त पर केंद्र की पाबंदी के बाद रविवार को केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस कुछ नेताओं ने सरेआप गाय के एक बछड़े को काटकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस फैसले के खिलाफ राज्य में कई जगहों पर बीफ पार्टियां भी आयोजित की गई थी। इससे पहले की मामला तूल पकड़ता कांग्रेस ने उन 2 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि इस तरह के लोगों की कांग्रेस को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बछड़े का कत्ल करने के आरोपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस ने इस मामले में आरोपी यूथ कांग्रेस के नेता रिजिल मुकुलटी को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने कहा था कि मामले की जांच के बाद अगर किसी कार्यकर्ता या नेता को गाय के खिलाफ क्रूरता का दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि इससे पहले की कांग्रेस ने उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
 
पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर इस घटना की निंदा की थी। इसी सिलसिले में 2 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। केरल पुलिस ने कांग्रेस वर्कर रिजिल मुकुलटी और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
शनिवार की रात केरल बीजेपी अध्यक्ष राजशेखरन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ लोग सरेआम एक गाय काटते हुए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोगों के हाथ में यूथ कांग्रेस का झंडा है। वीडियो पोस्ट करते हुए राजशेखरन ने आरोप लगाया है कि राज्य में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरेआम एक गाय की हत्या की है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया था।
ये भी पढ़ें
हर तीसरे दिन डायलिसिस, प्रथम श्रेणी से पास की 12वीं परीक्षा