गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. kaveri water dispute : Supreme Court directed Karnataka to release water
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (15:20 IST)

सुप्रीम कोर्ट सख्त, कर्नाटक को दिए पानी छोड़ने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट सख्त, कर्नाटक को दिए पानी छोड़ने के निर्देश - kaveri water dispute :  Supreme Court directed Karnataka to release water
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से चार अक्टूबर तक कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का गठन करने को कहा। दूसरी ओर न्यायालय ने कर्नाटक के अवज्ञापूर्ण रुख पर उसे आड़े हाथ लेते हुए एक से छह अक्टूर के बीच 6000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया।
उच्चतम न्यायालय ने चेतावनी दी कि कावेरी संबंधी आदेश की अवहेलना की स्थिति में कर्नाटक पर कानून की गाज गिरेगी। न्यायालय ने कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी को कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के लिए कल तक सदस्यों के नाम देने को कहा।
 
शीर्ष अदालत के मुताबिक कर्नाटक आदेश की अवहेलना कर रहा है और ऐसे हालात बना रहा है जिनमें कानून की गरिमा प्रभावित होती है। (भाषा)