गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. karva chauth
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (21:24 IST)

दिल्ली-एनसीआर में दिखा करवा चौथ का चांद

दिल्ली-एनसीआर में दिखा करवा चौथ का चांद - karva chauth
नई दिल्ली। देशभर में महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का उपवास कर रही हैं। व्रत के विधान के मुताबिक महिलाएं चंद्रमा के दर्शन-पूजन कर इस व्रत को रखती हैं। सभी महिलाओं को चन्द्रमा का इंतजार रहता है। महिलाएं टकटकी लगाए आसमान की ओर देखती रहती हैं। दिल्ली-एनसीआर में चांद दिखाई दिया और महिलाओं ने अपने उपवास को खोला।
भारतीय महिलाओं में करवा चौथ का विशेष महत्व है। देश-दुनिया में जहां भी भारतीय महिलाएं हैं, वे अपने हमसफर की लंबी आयु के लिए सुबह से निर्जला रहती हैं और चांद निकले बिना उपवास नहीं तोड़तीं। यह आस्था बरसों से भारतीय नारियों में है। 
 
चांद निकलते ही उनकी खुशी चेहरे पर आसानी से देखी जा सकती है। चांद के दीदार होते ही वे छन्नी में पति का मुख देखती हैं और पार्श्व में चांद दिखाई देता है। पति के हाथ से ही जल ग्रहण कर वृत तोड़ती हैं और पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का बहुत ज्यादा महत्व है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और सदियों तक चलती रहेगी। 
ये भी पढ़ें
लगातार बंद और हड़ताल को लेकर कश्मीर में तनातनी